सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने जयन्ती पर बाबा साहब को याद करते हुये कहा कि गरीबों, दुखियों की सच्चे मन से सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है


बस्ती। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में  मंगलवार को भी समाजवादी खाद्यान्न राहत सामग्री का वितरण जारी रहा। सपा नेता ने जयन्ती पर बाबा साहब को याद करते हुये कहा कि गरीबों, दुखियों की सच्चे मन से सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। महेन्द्रनाथ ने कहा कि देश एक तरफ गरीबी तो दूसरी ओर महामारी के मोर्चे पर एक साथ लड़ रहा है। इस विपत्ति के कठिन समय में कोई गरीब भूखा न रहे इस दिशा में सपा नेता लगातार प्रयास कर रहे हैं। शहर से गांव तक लोगों में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। 


मंगलवार को मुरलीजोत, चइयाबारी, कटरा सांई मंदिर के पीछे, रेलवे स्टेशन स्थित मदीना मस्जिद आदि क्षेत्रों के गरीबों में समाजवादी राहत खाद्यान्न सामग्री वितरित किया गया। वितरण में मुख्य रूप से राम भगत यादव, अजय यादव, अरविन्द सोनकर, रघुनन्दन साहू, निजामुद्दीन खन्ना, महफूज आलम, शब्बीर अली, रमजान अली  आदि ने योगदान दिया।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
कवि सम्मेलन / राम जन्मोत्सव की खुशियां कवियों की कविताओं में, कर्म–धर्म से जीवन का उत्थान करते चलो – तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
बस्ती रियासत के पूर्व राजा एवं पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image