सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आज भी जारी है मदद, गरीब परिवारों तक पहुंचा रहे हैं समाजवादी राहत सामग्री


बस्ती। गरीब परिवारों में समाजवादी खाद्यान्न राहत सामग्री का वितरण सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में लॉक डाउन शुरू होने के बाद से ही लगातार जारी है। महेन्द्रनाथ ने बताया कि सर्वाधिक संकट उन मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने हैं जो सहयोग मांगने से भी हिचकिचाते हैं। पूरी कोशिश हो रही है कि ऐसे परिवारों तक भी विनम्रता के साथ राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है। 
रविवार को सपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पुरानी बस्ती क्षेत्र के संजय कालोनी, नई कालोनी, चंुगीखवासबारी, रौता चौराहा, बैरिहवा आदि क्षेत्रों के गरीब परिवारों में समाजवादी राहत सामग्री पहुंचाया गया। सामग्री वितरण में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, रघुनन्दन साहू, महेश तिवारी, गोपाल चौधरी, छोटू मिश्रा, अंकुर यादव आदि ने योगदान किया


Popular posts
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु दुनिया के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रित
Image