कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में सफाई कर्मियों को सम्मानित कर खाद्यान्न वितरण किया गया


बस्ती। कोरोना संकट काल में जान हथेली पर लेकर सफाई, सेनेटाइज करने के अभियान में सहयोग दे रहे सफाई कर्मियों को पुष्प और खाद्यान्न देकर काग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में सिविल लाइन्स के निकट  सम्मानित किया । अंकुर वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। 


सफाई कर्मियों में सम्मान और खाद्यान्न वितरण में  सचिन शुक्ल डॉ दीपेंद्र सिंह आशुतोष मोहन दुर्गेश त्रिपाठी आदि कांग्रेसजनों ने योगदान दिया।