जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में कांग्रेस ने बाबा साहब को किया नमन्, योगदान पर विमर्श 


 बस्ती। भारत रत्न बाबा साहब की जयन्ती को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में घरों पर सादगी के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुये मनाया गया। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह के आवास पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान निर्माण जैसे बड़े दायित्व को निभाने के साथ ही देश के गरीबों के कल्याण और उन्हें अधिकार दिलाने के लिये अनवरत संघर्ष किया। देश ऐसे महापुरूष को सदैव यादव रखेगा। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के नीतियों को आगे बढाने के साथ ही गरीबों को उनका अधिकार दिलाने के लिये सदैव प्रभावी कदम उठाये। इन्द्रपाल सिंह, दीपेन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह, विकास वर्मा मो0 बशर, आदि शामिल रहे। 


इसी क्रम में पूर्व विधायक रामजियावन,पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, अनिल भारती, आदित्य त्रिपाठी, पंकज गौतम, नवीन चौधरी आदि कांग्रेस नेताओं ने अपने अपने घरों जयंती मनाकर बाबा साहब को नमन् किया।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
कवि सम्मेलन / राम जन्मोत्सव की खुशियां कवियों की कविताओं में, कर्म–धर्म से जीवन का उत्थान करते चलो – तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
बस्ती रियासत के पूर्व राजा एवं पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image