ह्यूमन सेफ लाइफ फाउन्डेशन द्वारा बुद्धापुरम,उत्तरी आवास विकास, ब्लाक रोड के आसपास लगभग दो सौ बच्चों को मास्क का वितरण किया गया


बस्ती। कोरोना वैश्विक महामारी में लॉकडाउन के दौरान ह्यूमन सेफ लाइफ फाउन्डेशन बच्चों, वृद्धों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। फाउण्डेशन द्वारा लोगों को मास्क, सेनेटाइजर, खाद्यान्न वितरण के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लगभग दो सौ बच्चों को मास्क का वितरण किया गया।


ह्यूमन सेफ लाइफ फाउन्डेशन जिला अध्यक्ष अपूर्व शुक्ल और राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने उपरोक्त के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि आज बुद्धापुरम, उत्तरी आवास विकास, ब्लाक रोड के आसपास लगभग दो सौ बच्चों को मास्क का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चां के लिए विशेष गुणवत्ता के साथ डबल लेयर कॉटन कपड़े से मास्क तैयार कराया गया है। जो बच्चों के लिए उपयुक्त है। यह मास्क संस्था की सदस्या बबिता गौतम द्वारा बनाया गया है। 
जिला अध्यक्ष अपूर्व शुक्ल ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बच्चों को बचाना बहुत जरूरी है जिनकी सुरक्षा के लिए गुणवत्ता मास्क का वितरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस से उपजे संकटकाल में ह्यूमन सेफ लाइफ लोगों का निरन्तर सहयोग कर रहा है।
आज बच्चों को मास्क वितरण में एल0के0 पाण्डेय, शिवेश शुक्ला, रजत सरकारी, उमंग शुक्ला, प्रतीक भाटिया, रणविजय सिंह आदि ने योगदान दिया।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
बस्ती: दिव्या मित्तल बस्ती की नई जिलाधिकारी,2013बैच की है आईएएस, लंदन में लाखो कीनौकरी छोड़कर भारत लौटकर आईएएस इक्जाम किया पास
Image