गर्मी भर रोजाना खाएं दही,मिलेंगे इम्नियुटी सहित बहुत सारे फायदे



भारतीय खाने की जान है दही। फिर वो चाहे चीनी के साथ मीठा टेस्ट लिए हो या फिर रायते के रूप में। एक पारंपरिक भारतीय थाली में रायता बेहद खास जगह रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दही केवल स्वाद के लिए नहीं खाई जाती बल्कि इसे खाने से सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं। अगर आपको दूध पीना कम पसंद है तो दही खाइए क्योंकि दही में भी कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इसके साथ ही रोजाना एक कटोरी दही का सेवन गर्मियों में सेहत से साथ शरीर को भी गर्मी से राहत दिलाता है। तो चलिए जानें दही खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।अक्सर हमने सुना है कि रोज दही खानी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल एक कटोरी दही खान से शरीर को इतने सारे मिनरल्स मिलते हैं कि शरीर आसानी से स्वस्थ रह सकता है। दोपहर के भोजन में दही खाने का नियम स्वस्थ रहने का सरल तरीका है। 





इम्यूनिटी सिस्टम
दरअसल, दही खाने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम सही रहता है। बहुत सारे शोधों में ये बात सामने आई है कि दही में मौजूद बैक्टीरिया बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं। पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए तो दही किसी औषधि से कम नही है।





पाचन क्रिया को सुधारता है


रोजाना दही खाने से शरीर में प्रोबायोटिक की मात्रा बढ़ती है। जो आंतों को सुरक्षित रखने के साथ ही उन्हें गर्मियों में होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया और पेटदर्द से राहत देता है। अगर दही को नियम से खाया जाए तो इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है।





ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है
दही अगर कम फैट वाले दूध से बनाई जाए तो ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल से लड़ने वाले तत्व पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो खून को साफ करते हैं। साथ ही कैल्शियम की मात्रा दिल की मसल्स को फिट रखने में मदद करती है।





दही में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए ये हड्डियों और जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाता है। हड्डियों में होने वाले दर्द और घर्षण को दही खाने से दूर किया जा सकता है।



Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
कवि सम्मेलन / राम जन्मोत्सव की खुशियां कवियों की कविताओं में, कर्म–धर्म से जीवन का उत्थान करते चलो – तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
बस्ती रियासत के पूर्व राजा एवं पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image