छपिया मलिक में वारण्ट,अधिकार पत्र का किया गया संकलन-कुलदीप सिंह

 

बस्ती।स्काउट और गाइड को और प्रभावी बनाने के लिये प्रादेशिक मुख्यालय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड गोल मार्केट लखनऊ के पत्र के मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल द्वारा जारी आदेश के क्रम में जनपद के विभिन्न विकास क्षेत्रों में कब बुलबुल स्काउट गाइड रोवर रेंजर यूनिट के पंजीकरण और अधिकार पत्र(वारण्ट) से सम्बंधित आवेदन पत्रों के संकलन का कार्य किया जा रहा है,इसीक्रम में आज जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह द्वारा कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय छपिया मलिक विकास क्षेत्र दुबौलिया जनपद बस्ती का भ्रमण कर पंजीकरण,नवीनीकरण,अधिकार पत्र संकलन आदि का कार्य किया गया।

वर्तमान समय में चल रहे मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला हेल्प लाईन 181,112 वूमेन पॉवर 1090,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे में कुलदीप सिंह जिला स्काउट मास्टर एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट के द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया गया।

प्रधानाध्यापक विश्वनाथ सिंह प्रभारी स्काउट मास्टर दुर्गेश यादव,प्रभारी गाइड कैप्टन प्रियंका शुक्ला,गिरीश चंद्र,दुर्गेश यादव,रंजीत सिंह,रेनू सिंह,प्रतिमा सिंह,सावित्री सिंह,करोंडा देवी,शीला देवी,लक्ष्मी देवी,शकुंतला देवी आदि मौजूद रहीं।

Popular posts
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में महिला खाताधारको के खाते में प्राप्त धनराशि पूरे समय जमा रहेंगी,कभी भी निकाले:-मैनेजर
Image
गाज़ियाबाद,बीजेपी नेता के ऊपर लगा छेड़खानी का आरोप,
Image
संत कबीर नगर :-क्षत्रिय महासभा के युवा मोर्चा के ज़िला प्रभारी बने श्री शेखर सिंह,समर्थकों में हर्ष
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image