ऑपरेशन के बाद घर पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीर दे,नवान्न अभियान में कट गया था अंगुली का हिस्सा


कोलकाता : प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा 8 अक्टूबर को आहूत नवान्न चलो अभियान के दौरान राज्य पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में काफी संख्या में कार्यकर्ता घायल हुए थे। अभियान में शामिल लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले दागे थे एवं केमिकल मिश्रित पानी की बौछार की थी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन घायलों में राष्ट्रीय


 हिंदू युवा वाहिनी के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष प्रवीर दे भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं धक्का-मुक्की में प्रवीर के बाएं हाथ की एक अंगुली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उनका कहना है कि प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड में उनकी अंगुली फस गई थी। उसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज किया और धक्का-मुक्की की। ऐसे में उनकी अंगुली का एक हिस्सा कट गया। गंभीर रूप से घायल प्रवीर को महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी क्षतिग्रस्त अंगुली का ऑपरेशन करना पड़ा है। रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने 21 दिन बाद उनकी अंगुली का दुबारा ऑपरेशन करने को कहा है। को प्रवीर के घर जाकर उनसे मुलाकात की एवं उनके हाल पूछे। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन बंगाल की मौजूदा सरकार एक तरह से तानाशाही रवैया अपना रही है जिसका उदाहरण भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान देखा गया पुलिस की कार्रवाई में काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। सरकार क्या कर रही है, जनता सब देख रही है।


Popular posts
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में महिला खाताधारको के खाते में प्राप्त धनराशि पूरे समय जमा रहेंगी,कभी भी निकाले:-मैनेजर
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
संत कबीर नगर :-क्षत्रिय महासभा के युवा मोर्चा के ज़िला प्रभारी बने श्री शेखर सिंह,समर्थकों में हर्ष
Image
गाज़ियाबाद,बीजेपी नेता के ऊपर लगा छेड़खानी का आरोप,
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image