सत्तारूढ भाजपा के नेता समाज में घृणा और नफरत फैलाकर वातावरण को साम्प्रदायिक बना रहे हैं:- महेन्द्र नाथ यादव सपा नेता


बस्ती। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान चलाये जानें, बूथ कमेटियों के सत्यापन, आवाहन पत्र वितरण की समीक्षा पर विचार किया गया। 


बैठक को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सत्तारूढ भाजपा के नेता समाज में घृणा और नफरत फैलाकर वातावरण को साम्प्रदायिक बना रहे हैं। कोरोना काल में बाढ का संकट गहरा गया है, इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है। कोरोना मरीजों का समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। ऐसे विकट समय में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता लोगों के दुःख में उनका सहारा बने। स्थानीय स्तर पर समस्या, अपराध, उत्पीड़न आदि के मामलों की तथ्यों के साथ जानकारी दें जिससे पीड़ितांें को न्याय दिलाने के लिये आन्दोलन छेड़ा जा सके।


पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि गरीब जनता परेशान हैं, अपराधों की बाढ सी आ गई है, थानों पर गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है, ऐसे अनेक सवालों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुये कहा कि भाजपा की सरकार मंें चौतरफा लूट मची है। बेरोजगारी, मंहगाई बढती जा रही है और सत्ताधारी दल के लोग जनहित के सवालों पर चुप्पी साधे हुये हैं, ऐसे हालात में हमें आम आदमी को न्याय, अधिकार दिलाने के लिये मुखर होना होगा।


शारीरिक दूरी का पालन करते हुये बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, दूधराम, वीर विक्रम आर्य, समीर चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, राम उजागिर गौतम, जावेद पिण्डारी, कक्कू शुक्ल, मोहम्मद अहमद सज्जू, रघुनन्दन साहू, अरविन्द सोनकर, विवेक कुमार शुक्ल, मो. जावेद, मो. हारिश, मंशाराम कन्नौजिया, गुलाम गौस, दीपक गोस्वामी, अमरनाथ बाबा, अभिषेक उपाध्याय, तूफानी यादव, गंगा यादव, फूलचन्द श्रीवास्तव, मो. आमिश खान, रवि गुप्ता, छोटू गुप्ता के साथ ही पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, हियुवा प्रभारी अजय अज्जू हिन्दुस्थानी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।