सामाजिक कार्यकर्ता अनादि शुक्ल को राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया


बस्ती । सामाजिक कार्यकर्ता अनादि शुक्ल को राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया हैै। शुक्रवार को मानस प्रभा भवन में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में उन्हें संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने यह दायित्व सौंपा। कहा कि हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बस्ती चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष, दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बस्ती निवासी अनादि शुक्ल निश्चित रूप से राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे।


इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ शुक्ल, भाजपा नेता आशीष शुक्ल, राजेश कुमार, जयशंकर सुलेमान खान आदि ने कहा कि यह निर्णय सराहनीय है।


सामाजिक समरसता संगठन के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय संरक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सिंह चन्द्रवंशी, राष्ट्रीय महासचिव जय प्रकाश बंजारा, निशीथ श्रीवास्तव, छत्रपाल, राष्ट्रीय सह संयोजक जयराम जाटव, वेद प्रकाश आदि ने अनादि शुक्ल को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 35वीं पुण्यतिथि को पत्रकारिता दिवस के रूप में में मनाया गया
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image