भूमि पूजन के अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने मंगलबाजार में लोगों में मिठाईयां बाटी


बस्ती। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किये जाने को लेकर जनपद मंे घर-घर में उत्सव, उल्लास का वातावरण है। अनेक स्थानों पर सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने मंगलबाजार में शारीरिक दूरी का पालन करते हुये लोगों में मिठाईयां बाटी। कहा कि इस दिन को अपनी आंखों से देखने के लिये कई पीढियों ने प्रतीक्षा किया। अवध में बुधवार को दीपावली जैसा उत्सव सुखद अनुभूति है। कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम त्याग, करूणा, अन्याय पर न्याय के विजय का प्रतीक है। मंदिर के बन जाने से देश में समृद्धि का सुखद युग शुरू होगा।


मिष्ठान्न वितरण में मनोज गुप्ता, राना शुक्ला, विशाल, अजय चौधरी, भल्लू, हिमांशु गुप्ता, रमेश गुप्ता, गौरव साहू, विष्णु गुप्ता, दुर्गा प्रसाद आदि ने योगदान दिया।


Popular posts
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
दिल्ली:- 12 साल के लड़के ने 18 साल की लड़की को किया गर्भवती, अस्पताल में बच्चे को जन्म देकर लड़की ने किया खुलासा
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 35वीं पुण्यतिथि को पत्रकारिता दिवस के रूप में में मनाया गया
Image