यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में जी न्यूज चैनल के कैमरामैन स्वर्गीय मनोज मिश्रा जी को पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की


यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में जी न्यूज चैनल के कैमरामैन स्वर्गीय मनोज मिश्रा जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश महामंत्री पी के तिवारी जी , जी न्यूज चैनल के पवन सेंगर जी, शिव शरन सिंह अध्यक्ष लखनऊ मण्डल वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन, महामंत्री के विश्व देव राव जी, नितिन श्रीवास्तव जी ,इफ्तिदा भटटी जी, इशहाक भाई, अखण्ड शाही जी, अर्चना गुप्ता जी, पंकज सक्सेना जी, जय उपाध्याय जी, पंकज जोशी, अभिनव कुमार जी आदि प्रमुख रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। इंडियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन के विक्रम राव जी, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी जी, यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह जी ने अपने शंदेश भेजकर श्रद्धांजलि अर्पित की।