थाना पैकोलिया बस्ती द्वारा किलो गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,मुक़दमा पंजीकृत


बस्ती :-पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी हरैया श्री शिव प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना पैकोलिया शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 24/07/2020 को समय 18:30 बजे उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी व उपनिरीक्षक पवन मौर्य मय पुलिस बल द्वारा पैकोलिया बरूवार के सामने वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त (1) महबूब अली पुत्र मंसूर अली ग्राम धीरनपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती को झोले में काले रंग के पन्नी में 01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा के साथ पकड़कर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 81/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-* 


(1) महबूब अली पुत्र मंसूर अली ग्राम धीरनपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती 


*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-*


(1) मु0अ0सं0 81/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पैकोलिया जनपद बस्ती |


(2) मु0अ0सं0 102/2019 धारा 379, 411 IPC थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती |


*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण:-*


(1) उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी थाना पैकोलिया जनपद बस्ती |


(2) उपनिरीक्षक पवन कुमार मौर्य थाना पैकोलिया जनपद बस्ती |


(3) कांस्टेबल संजय यादव थाना पैकोलिया जनपद बस्ती |


(4) कांस्टेबल अभिषेक यादव थाना पैकोलिया जनपद बस्ती |