संतकबीरनगर में आशा कार्यकर्ता समेत 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले,अब तक 304 लोग पॉजिटिव हुए तथा सात संक्रमित की मौत हो चुकी


संतकबीरनगर।बुधवार को आई रिपोर्ट में संतकबीरनगर में आशा कार्यकर्ता समेत 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 448 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 304 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को 17 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें बखिरा क्षेत्र के भगवानपुर गांव के एक ही परिवार के पांच लोग शामिल है। पिता, बेटी,और बेटा पॉजिटिव मिले हैं। उसी परिवार में 33 वर्षीय मां और 15 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव मिले हैं। 47 वर्षीय पिता मुंबई से 21 वर्षीय बेटी,पटना से और 19 वर्षीय बेटा कानपुर से लौटा था। जबकि मां और किशोर बेटा मुंबई से लौटे थे।


बखिरा क्षेत्र के ही तलकुलवा गांव निवासी दंपती पॉजिटिव मिले है। दंपती मुंबई से लौटे थे। बखिरा क्षेत्र के रक्शकोल गांव निवासी 30 वर्षीय पॉजिटिव 24 जून को हरियाणा से लौटा था। बखिरा क्षेत्र के हटवा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक लुधियाना से लौटा था। बखिरा क्षेत्र के बडरा गांव निवासी 43 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक मुंबई से लौटा था।


बाहरियों ने बढ़ाई चिंता


बखिरा क्षेत्र के मेडरापार गांव निवासी 45 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। शख्स 20 जून को चेन्नई से लौटा था। दुधारा क्षेत्र के परसा झकरिया गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। युवक संक्रमित के संपर्क में आया था। दुधारा क्षेत्र के लोहरौली का 58 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। शख्स संक्रमित के संपर्क में आया था।


कोतवाली क्षेत्र के झीनखाल बंजरिया का 49 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। शख्स 21 जून को मुंबई से लौटा था। कोतवाली क्षेत्र के शिवसरा गांव की निवासी 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। महिला सात जून को मुंबई से लौटी थी। महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव की रहने वाली 32 वर्षीय आशा कार्यकर्ता पॉजिटिव मिली है।


महुली क्षेत्र के मोहबरा गांव निवासी 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक दो जुलाई को मुंबई से लौटा था और खुद जांच कराया था। रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिला।पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 304 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 78 लोग एक्टिव है। जबकि 226 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। बुधवार को 573 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image