साइबर सेल बस्ती ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार का 11000 रुपया खाते में वापस कराया

 



पंकज कुमार सिंह निवासी विवेकानंद कॉलोनी ब्लॉक रोड थाना कोतवाली जिला बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना के सम्मुख फर्जी बैंक प्रतिनिधि बनकर फोन कॉल के जरिये बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये निकालने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।


पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल बस्ती के प्रभारी उप निरीक्षक विकास यादव, उप निरीक्षक कमला कान्त शुक्ला, का0 धीरेंद्र कुमार यादव, का0 मोहन यादव, का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन धोखाधड़ी से निकाली गयी धनराशि 11 हजार रुपया पंकज कुमार सिंह के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपया वापस आने से पंकज कुमार सिंह द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया तथा प्रफुल्लित होते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती, साइबर सेल तथा बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया गया।


Popular posts
सपा नेता वृजेश मिश्र ने सोमवार को गरीबों की झोपड़ी, खेत खलिहान तक पहुंचकर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया
Image
अंबेडकर नगर, नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई,
Image
बस्ती:-श्री मती सौम्या अग्रवाल ने कोषागार पहुंच कर जिलाधिकारी पद का लिया चार्ज, देखे वीडियो
Image
प्रेमी से शादी करने की जिद पूरी न होने से जान देने का प्रयास,गौर पुलिस समझाकर ले आई
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image