साइबर सेल बस्ती द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति के 30 हजार रुपया बैंक खाता में वापस कराया गया


बस्ती:- ओम प्रकाश चौहान ग्राम हड़िया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना के सम्मुख फेसबुक पर ट्रैक्टर के विज्ञापन देखकर उसे खरीदने के चक्कर में जालसाजी का शिकार होने और जालसाजों के द्वारा उनके रुपये ठग लिये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।


      पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल बस्ती के प्रभारी उप निरीक्षक श्री विकास यादव, उप निरीक्षक श्री कमला कान्त शुक्ला, का0 धीरेंद्र कुमार यादव, का0 मोहन यादव, का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन ट्रैक्टर के फर्जी विज्ञापन के माध्यम से ठगी गयी धनराशि 30 हजार रुपया ओम प्रकाश के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपया वापस आने से ओम प्रकाश द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया तथा प्रफुल्लित होते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती, साइबर सेल तथा बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया गया।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image