सालो से विकास का मुँह निहार रहा नरहरिया वार्ड संख्या एक नगर पालिका वार्ड संख्या एक की सड़क गड्ढे में तब्दील 


बस्ती। बस्ती जिले के सदर विधानसभा नगरपालिका क्षेत्र का वार्ड संख्या एक नई बाजार से बनरहि मार्ग है। इस सड़क पर बहती विकास की गंगा को पार कर हर राहगीर खुद की फूटी किस्मत का भागी मान रहा है।साथ ही माननीयों और संबंधित विभाग एवं पालिका परिषद के जिम्मेदारों को धन्यवाद भी दे रहा है।2-3 किमी मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। हर जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। ऐसा प्रतीत होता कि यहाँ कभी सड़क थी ही नही।हर दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। हां अभी तक बड़ा हादसा नही हुआ है। नगर पालिक से विधानसभा और उसके बाद लोकसभा सभी चुनाव में इस सड़क को प्राथमिकता में रखा जाता है।


जब नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों की ये दुर्दशा है ग्राम पंचायत की सड़कों का भगवान ही मालिक है।



शपथ ग्रहण के साथ निर्माण कार्य शुरू होने का वादा किया जाता है, लेकिन उसके बाद फिर अगले शपथ ग्रहण के लिए इसे छोड़ दिया जाता है। इसकी सूरत बदलने की पहली जिम्मेदारी सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की थी। लेकिन वह सत्तासुख में व्यस्त है। विपक्ष की हालत यह है कि वह बेसुध पड़ा है। ऐसी स्थिति में अब बारी जनता की है। जिस दिन सड़क के लिए जनता सड़क पर आ गई। उस दिन आनन-फानन में सब ठीक होना शुरू हो जाएगा।


 


दिलचस्प बात यह है कि सुबह की पहली चाय से रात के खर्राटे तक की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले लोकल पार्टी पदाधिकारी भी इसलिए बात नही करते कि कही वो नाराज न हो जाय।


Popular posts
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
राजा लक्छमेश्वर सिंह की स्मृति में राज भवन बस्ती में हुई बैठक, कई कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
Image
हक़ीक़त की दुनिया आंखें खोल कर देखो – तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
जो भी रेलवे संपत्ति या ट्रेनों में तोड़-फोड़ करेगा, उसे देखते ही गोली मार दी जाये’, रेलवे मंत्रालय
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image