भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, अपराधी पुलिस कर्मियों पर गोली चला रहे हैं:- विजय विक्रम आर्य


बस्ती । समाजवादी पार्टी महादेवा विधानसभा क्षेत्र की बैठक पगार में विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये युवा नेता विजय विक्रम आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, अपराधी पुलिस कर्मियों पर गोली चला रहे हैं। रोजगार छिन जाने से भुखमरी की स्थितियां पैदा हो रही हैं ऐसे में सपा कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाये। आवाहन पत्रक को लोगों तक पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद जारी रखे।


विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र में बूथों के स्थितियांें की जानकारी दी। कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर सांगठनिक ढांचे को मजबूत किया जायेगा।  


बैठक में पूर्व विधायक दूधराम, जितेन्द्र यादव, जय प्रकाश चौधरी, रामशंकर निराला, सियाराम शुक्ल, महेन्द्र यादव, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, मनोज उपाध्याय, गोविन्द, रामवृक्ष यादव, सुरेश यादव, देवनाथ यादव, निसार अहमद, पन्नालाल यादव, मो. हाशिम, राजाराम यादव, चन्द्रशेखर यादव आदि उपस्थित रहे।


Popular posts
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
भौतिकवादी दौर में मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है कविता एवं साहित्य – प्रमोद कुमार
Image