बस्ती:-29 नए कोरोना पॉजिटिव सहित जिले मे अबतक कुल केस 846 केस,कुल एक्टिव केस 329,ठीक हुए 493,मृतक 24,जिले में 147 हॉट स्पॉट


बस्ती 30 जुलाई 2020 , जिले में कोरोना वायरस से अब तक 493 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 893 कोरोना वायरस संक्रमित के केस हैं जिसमें से मात्र 24 की डेथ हुई है। जिले में कुल 329एक्टिव केस हैं।आज 30नए केस मिले है आज 2345 सैंपल लिए गए है 


         उन्होंने बताया कि जिले में कुल 147 इलाक़ों में हॉटस्पॉट एरिया चिन्हित है। जिले में अब तक कुल 30648 सैंपल लिए गए हैं,जिसमें से 27501 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है,2178 की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। आज की तिथि तक 26630 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है आज 1376 रिपोर्ट प्राप्त हुआ है  



         उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में कुल 35 जय राम उपाध्याय कालेज में 70मुंडेरवा सीएचसी में 3 तथा ओपेक कैली हॉस्पिटल में 147 बाला जी प्रकाश में 0 होम आइसोलेशन में 39 कुल 284 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। ओपेक कैली में 15 संत कबीर नगर के तथा 23 सिद्धार्थ नगर के संक्रमित भर्ती है 


                  उन्होंने बताया कि छबीलहाखोर पॉलिटेक्निक में 20, मेडिकल कॉलेज रामपुर में 37, सरला इंटरनेशनल एकेडमी में 0 तथा आश्रम पद्धति विद्यालय में 244लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।