बहन की ससुराल आई लड़की के साथ पड़ोस के एक युवक ने किया रेप,पुलिस ने मुक़दमा किया दर्ज


बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी बहन की ससुराल आई लड़की के साथ पड़ोस के एक युवक ने रेप कर दिया। 16 वर्षीय इस लड़की की बहन की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी करिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 


कुछ दिनों पहले अपनी बहन से मिलने किशोरी उसके ससुराल आई थी। बहन ने तहरीर में बताया है कि बुधवार को किसी काम से सभी परिवारीजन घर से बाहर गए थे। घर पर सिर्फ छोटी बहन थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोस का युवक रात में घर में घुस गया और बहन के साथ दुष्कर्म किया। लौटने पर बहन ने घटना की जानकारी दी।