सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिद्धार्थ सिंह से फोन पर लिया बस्ती के स्थिति की जानकारी, हुई कई मुद्दे पर बात


 


बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा नेता एवं उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह से दिन में लगभग 11.30 बजे जनपद में लॉक डाउन के दौरान उत्पन्न स्थिति, सहयोग, कार्यकर्ताओं की स्थिति आदि के बारे में जानकारी हासिल किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिद्धार्थ सिंह से कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा किया।



सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होने बिना भूमि का अधिग्रहण किये रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण और भाजपा सरकार द्वारा किसानों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश मुख्यालय पर विस्तार से रिपोर्ट मांगी है । सिद्धार्थ ने अनेक स्थानीय समस्याओें के बारे में जानकारी देने के साथ ही बस्ती वापसी के दौरान गौर ब्लॉक के हलुआ निवासी श्रमिक मोहनलाल शर्मा की पत्नी पूजा को एक लाख रूपये का सहयोग दिये जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि इस कोरोना संकट काल में जिस प्रकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बना रहे हैं इससे मनोबल बढ जाता है।


Popular posts
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु दुनिया के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रित
Image