संत कबीर नगर :- जिले में अब तक सात संक्रमितों की मौत, 14 नए और कोरोना पॉजिटिव मिले


संतकबीरनगर , जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। जिले में अब तक 231 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें दुधारा क्षेत्र के ऊंचहरा कला गांव के भाई- बहन पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें 36 वर्षीय युवती और उसका दस वर्षीय भाई शामिल हैं। इसी गांव की 56 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए गांव के शख्स के संपर्क में आने से तीनों पॉजिटिव मिले हैं।


दुधारा क्षेत्र के ही बिगरा अव्वल गांव का 64 वर्षीय वृद्ध और 20 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिले हैं। दोनों अलग- अलग तिथियों में मुंबई से लौटे थे। रैंडम जांच में पॉजिटिव मिले हैं। मेंहदावल क्षेत्र के जमुहट में 29 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक अपने पिता का उपचार कराने पीजीआई लखनऊ गया था। वहीं पर पिता- पुत्र का नमूना लेकर जांच कराया गया। रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला। जबकि पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई।


महुली क्षेत्र के बेल्डुहा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। महुली क्षेत्र के ही कोड़रा भुआलपट्टी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। युवक अपने नंदौर के रहने वाले पूर्व में मिले पॉजिटिव रिश्तेदार के संपर्क में आया था। धर्मसिंहवा क्षेत्र के अतरी गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर अपने पिता के साथ दिल्ली से लौटा था। रैंडम जांच हुई तो किशोर पॉजिटिव मिला है।


बेलहर कला क्षेत्र के जंगल दशहर गांव निवासी 48 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। शख्स मुंबई से लौटा था। धनघटा क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। तीनों मुंबई से लौटे थे और रैंडम जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।


जिले का ही एक युवक राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में उपचार कराने गया था, जहां हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 231 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 67 लोग एक्टिव हैं। जबकि 157 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सात जगह हॉटस्पॉट बना है।


Popular posts
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु दुनिया के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रित
Image