समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन, अली अहमद खां महासचिव, सिद्धेश सिन्हा समेत 6 उपाध्यक्ष, अरविन्द कोषाध्यक्ष बने


बस्ती। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर सादगी और संक्षिप्त कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का पालन करते हुये जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों की घोषणा किया। 


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा अनुमोदित पदाधिकारियों में ललई यादव, जावेद पिण्डारी, दीनानाथ चौरसिया, समीर चौधरी, यज्ञेश पाण्डेय, सिद्धेश सिन्हा उपाध्यक्ष एवं अपने विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, अली अहमद खां महासचिव, अरविन्द सोनकर कोषाध्यक्ष, गुलाम गौस, कविन्द्र चौधरी अतुल, रामनाथ प्रजापति, रजवन्त यादव, अनिल निषाद, उदयराज विश्वकर्मा, राजेन्द्र यादव, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, धर्मराज यादव, राम प्रकाश चौधरी, श्याममणि यादव, धर्मात्मा यादव कोईल, अनवर हुसेन शाह, राजेश यादव, मुरली पाण्डेय सचिव के साथ ही कुल 26 कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार शुक्ल, डा. तसौव्वर हुसेन, मनोज उपाध्याय, मो. साहिर, संजय चौधरी, जर्नादन विश्वकर्मा, रविन्द्र सिंह, पंकज निषाद, जुवेदा खातून, इन्द्रसेन यादव, मो. हाशिम, कुमकुम भारती, राजकुमार गिरी, भुट्टुर प्रधान, चन्द्रशेखर यादव, कैलाश मिश्र, अशोक सिंह, मो. आरिफ, कपिलदेव यादव, रमेश कुमार गौतम, देवेन्द्र चौधरी, सुनील कुमार दूबे, राजकुमार यादव, रवि कुमार गुप्ता, मो. उमर, रणजीत यादव के साथ घनश्याम यादव घोषित किये गये हैं। 


इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पांच विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की घोषणा किया इनमें राजेन्द्र चौधरी-महादेवा, मोहम्मद सलीम- बस्ती सदर, मो0 उमर रूधौली, रनबहादुर यादव कप्तानगंज और अरविन्द यादव- हर्रैया शामिल है। इसके अतिरिक्त 12 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष घोषित किये गये इनमें सुमन सिंह अध्यक्ष महिला सभा, रघुनन्दन राम साहू अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, निसार अहमद अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अमरेन्द्र पाण्डेय शिबलू अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, रामशंकर निराला अध्यक्ष मजदूर सभा, डा. फूलदेव यादव अध्यक्ष शिक्षक सभा, जोखू लाल यादव अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, राम उजागिर गौतम अध्यक्ष अनुसूचित जाति, ज्ञान चन्द्र चौधरी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रमोष्ठ, डा. नौशाद अली अध्यक्ष चिकित्सक प्रकोष्ठ, गंगा यादव पूर्व कमाण्डो अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, देवेन्द्र शुक्ल कक्कू अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ शामिल है।


पदाधिकारियों की घोषणा करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के मार्ग दर्शन में निरन्तर जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष और सहयोग की धार को मजबूत करें। 


पदाधिकारियों की घोषणा के दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, दूधराम, चन्द्रभूषण मिश्र, विपिन शुक्ल, कृष्ण चन्द्र सिंह के साथ ही पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।