अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म के आरोपी को गौर पुलिस ने किया गिरफ्तार


बस्ती जिले में एक किशोरी को बहला-फुसला कर अश्लील वीडियो बनाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने धमकी व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। गौर थाने की पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।  


              13 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि उसने अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में इसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।


थाना प्रभारी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार देर शाम आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के करीब हलुआ बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-             


1. भरत चौहान पुत्र रामदीन चौहान निवासी ग्राम छितहा थाना गौर जनपद बस्ती । 


 गिरफ्तार करने वाले टीम का विवरण-                 


1. प्रभारी निरीक्षक गौर श्री अनिल कुमार दुबे      


2.आरक्षी यशवंत यादव


3.आरक्षी उमेश यादव        


 4.महिला आरक्षी संध्या गुप्ता थाना गौर जनपद बस्ती ।


 


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती रियासत के पूर्व राजा एवं पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Image
वाणी भूषण से अलंकृत हुए – कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image