प्रवासी मजदूरों मे आज 16 और पॉजिटिव मिले, कुल संख्या 120 हुई, एक्टिव मरीजों की संख्या 90,सभी एल 1 और एल 2 अस्पतालों मे भर्ती है


बस्ती, बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यहां गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई दो रिपोर्ट में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद सभी पॉजिटिव की पहचान करा कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। 


इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है उन्होंने बताया कि जिले में 120 पॉजिटिव केस है जिनमें से 28 ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है इस प्रकार जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 90 है इन सब का उपचार चल रहा है।


बता दें बस्ती में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सुबह आई रिपोर्ट में छह और दोपहर को आई रिपोर्ट में 10 कोरोना पॉटिजिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि  प्रभारी सीएमओ डॉक्टर फखरे यार हुसैन ने की।


यह सभी मुंबई पुणे व गुजरात से बस व ट्रकों से बस्ती में आए थे। यहां इन्हें विभिन्न सेंटरों पर क्वारंटीन किया गया है। यह सभी 9 से 15 मई के बीच बस्ती जिले में आए थे।


 


 


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
बस्ती: दिव्या मित्तल बस्ती की नई जिलाधिकारी,2013बैच की है आईएएस, लंदन में लाखो कीनौकरी छोड़कर भारत लौटकर आईएएस इक्जाम किया पास
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
महात्मा गांधी की पोती है अमेरिकी नागरिक, जीती है ग्लैमरस लाइफ,कांतिलाल गांधी की है पुत्री
Image