बीजेपी नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने शहरी क्षेत्र में खाद्यान्न प्रहरियों के साथ राशन बटवाने में कोटेदारों की मदद की


बस्ती। प्रदेश सरकार द्वारा राशन की दूकानों से घर-घर कार्ड धारकों को राशन पहुंचाये जाने के अभियान में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं ने खाद्यान्न प्रहरी के रूप में शहर क्षेत्र में शारीरिक दूरी का पालन करते हुये सहयोग किया। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल के निर्देशन में भाजपा नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने शहरी क्षेत्र में खाद्यान्न प्रहरियों के साथ कोटेदारों की मदद किया।


भाजपा नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने बताया कि रेलवे स्टेशन के निकट चइयाबारी, राजा मैदान, पठान टोला, रानी पोखरा, नई बाजार, दक्षिण दरवाजा आदि क्षेत्रों मंे खाद्यान्न प्रहरी के रूप में रमेश गुप्ता, भल्लू गुप्ता, विमल पाण्डेय, गौरव साहू, सुनील गुप्ता, जितेन्द्र यादव, शत्रुघ्न सिंह, सौरभ साहू आदि ने योगदान दिया। 
नन्द किशोर साहू ने कहा कि सरकार के इस नई पहल से कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी और राशन की दूकानों पर भीड़ नहीं जुटेगी। अब राशन सीधे लोगों के घर पहुंच रहा है। सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है।


Popular posts
सपा के सिद्धार्थ ने जरूरतमंदो को दिया सहयोग, कोरोना को लेकर सरकार से सतर्कता की मांग,प्रवासियों की जांच जरूर करावे
Image
प्रेमी से शादी करने की जिद पूरी न होने से जान देने का प्रयास,गौर पुलिस समझाकर ले आई
Image
बस्ती :- गाली गलौज देने पर बड़े भाई ने कुदाल से की छोटे भाई की हत्या, हत्यारोंपी फरार, तलाश जारी
Image
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में महिला खाताधारको के खाते में प्राप्त धनराशि पूरे समय जमा रहेंगी,कभी भी निकाले:-मैनेजर
Image
बस्ती:-श्री मती सौम्या अग्रवाल ने कोषागार पहुंच कर जिलाधिकारी पद का लिया चार्ज, देखे वीडियो
Image