संस्कार भारती के संस्थापक महामंत्री एवं विश्व बिख्यात पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री  विष्णु श्रीधर वाकणकर हरिभाऊ 101वी पुण्यतिथि पर किया नमन


डॉ. विष्णु श्रीधर हरिभाऊ को किया नमन


बस्ती।संस्कार भारती बस्ती इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सोमवार को संस्कार भारती के संस्थापक महामंत्री एवं विश्व बिख्यात पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री  विष्णु श्रीधर वाकणकर हरिभाऊ  के 101वें जन्म दिन पर श्रीधर हरिभाऊ के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्ज्वलित कर ध्येय गीत द्वारा याद किया।
डा. कै. पुष्पलता मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष गोरक्ष प्रांत की अगुवाई में नगर अध्यक्ष सत्या मिश्रा सहित अन्य सदस्यों, पदाधिकारियों ने लॉक डाउन के चलते अपने अपने घरों पर धेय गीत के साथ डॉ. विष्णु श्रीधर हरिभाऊ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और महान पुरातत्ववेत्ता को याद किया।
डॉ. नवीन श्रीवास्तव, पूर्णिमा तिवारी,लता सिंह,राहुल श्रीवास्तव, ओ पी पाण्डेय,मधुबाला श्रीवास्तव,कमला वर्मा,निर्मला वर्मा,डॉ. रमा शर्मा,डॉ.रंजना अग्रहरि,सरिता शुक्ला, दिब्या त्रिपाठी,अनुपमा श्रीवास्तव,सरोज सिंह,रीता त्रिपाठी,सुधा सिंह, स्नेहलता मिश्रा,शालिनी मिश्रा,अंकिताश्रीवास्तव,ऊषा पान्डेय,ललिता श्रीवास्तव,उर्मिला पाण्डेय,शशिकला पाण्डेय,राहुल श्रीवास्तव, राजेश मिश्र आदि की सहभागिता रही।