मदद करने में भाकियू भी पीछे नहीं,पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 500 मास्क, 865 साबुन सौंपा

बस्ती। कोराना संकट के समय में जरूरतमंदों की मदद के लिये किसान भी पीछे नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी के नेतृत्व में भाकियू  पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 500 मास्क, 865 साबुन सौंपा। भाकियू के मण्डल उपाध्यक्ष एवं गन्ना समिति मुण्डेरवा के चेयरमैन दीवान चन्द पटेल ने सामग्री  सीओ सिटी को सौपते हुये आग्रह किया कि कड़ी धूप में लॉक डाउन का पालन करा रहे पुलिस कर्मियों में इसे वितरित करा दिया जाय।
सामग्री सौपते समय भाकियू के मण्डल महासचिव शोभा राम ठाकुर, राम सुरेमन शामिल रहे।