ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन द्वारा पुलिस व मीडियाकर्मियों को मॉस्क वे हैण्ड सेनेटाइजर बांटे गये


बस्ती,। लॉकडाउन पीरियड में गरीबों और असहायों को राहत सामग्री और सुरक्षा किट पहुंचाने में सामाजिक कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में कार्य कर रही अग्रणी संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से आज पुलिस व मीडियाकर्मियों के बीच पहुंचकर मॉस्क वे हैण्ड सेनेटाइजर बांटे गये। 


जिलाध्यक्ष अपूर्व शुक्ल एवं संस्था के चेयरमैन एवं रेडक्रास ट्रेनर रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि आपदा की स्थिति में पुलिस, मीडियाकर्मियों और स्वास्थ्य महकमे से जुड़े चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का अहम योगदान है। स्वास्थ्य महकमे को सेनेटाइजर और मॉस्क इत्यादि आसानी से सुलभ हो जाते हैं लेकिन पुलिस और मीडियाकर्मी प्रायः अपनी डियूटी निभाने के चक्कर में खुद एहतियात बरतना भूल जाते हैं। ऐसे में उनके बीच पहुंचकर सुरक्षा किट उपलब्ध कराना जरूरी था। मॉस्क वे सेनेटाइजर बांटते समय प्रतीक भाटिया, शिवेश शुक्ला, रजत सरकारी, उमंग शुक्ला, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।


Popular posts
अंबेडकर नगर, नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई,
Image
सपा नेता वृजेश मिश्र ने सोमवार को गरीबों की झोपड़ी, खेत खलिहान तक पहुंचकर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
बस्ती:-श्री मती सौम्या अग्रवाल ने कोषागार पहुंच कर जिलाधिकारी पद का लिया चार्ज, देखे वीडियो
Image
प्रेमी से शादी करने की जिद पूरी न होने से जान देने का प्रयास,गौर पुलिस समझाकर ले आई
Image