बीजेपी नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू के संयोजन में खाद्यान्न प्रहरियों ने राशन वितरण में किया सहयोग


बस्ती। राशन की दूकानांे से कार्ड धारकों में 5 किलो चावल का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू के संयोजन में खाद्यान्न प्रहरी के रूप में राशन की दूकानों पर आने वाले लोगों का सहयोग किया गया।


नन्द किशोर साहू ने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने लोगों की सुविधा के लिये खाद्यान्न प्रहरी नियुक्त किया है। इसी कड़ी में पंकज टाकीज स्टेशन रोड, निकट काली मंदिर, राजा मैदान, दक्षिण दरवाजा, चिकवा टोला आदि राशन की दूकानों पर लोगांे में खाद्यान्न वितरण में सहयोग किया गया। लोगों को जानकारी दी गई कि वे कोरोना से बचाव हेतु सामाजिक दूरी बनाये रखें। इसी कड़ी में राशन की दूकानों को सेनेटाइज कराने, उन्हें सेनेटाइजर देने पर विचार किया गया। खाद्यान्न प्रहरी के रूप में रमेश गुप्ता, राधेश्याम, विमल पाण्डेय,  भल्लू, जितेन्द्र यादव, गौरव साहू, झिनकान, शत्रुघ्न सिंह आदि ने सहयोग किया।



Popular posts
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं हमारी पहचान भी है – संचालक तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image