अयोध्या में भी कोरोना वायरस की शुरुआत,डिलीवरी हेतु आयी महिला निकली पोजिटिव

अयोध्या। धीरे धीरे कोरोना वायरस महामारी उत्तर प्रदेश में पैर पसारती जा रही है। विगत रात अयोध्या क्षेत्र में भी ऐसा ही एक केस अचानक सामने आ गया जब एक महिला नर्सिंग होम में डिलीवरी करवाने के लिए भर्ती हुई थी। पैथोलॉजी पैथ काइंड लैब की जांच में ब्लड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 
     रिपोर्ट आते ही नर्सिंग होम में हंगामा मच गया और धीरे-धीरे यह बात सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे शहर में फैल गई। खबर पाते ही डीएम ने त्वारित कार्यवाही किया और सनेथू नत्था का पुरवा क्षेत्र को सील कर दिया। संजाफी अस्पताल को भी प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट लव कुमार सिंह के हवाले कर दिया। 
     जिला मजिस्ट्रेट ने बताया की सनेथू गांव 1 किलोमीटर के दायरे में सील कर दिया गया है, अब बिना जांच किए ना कोई बाहर आएगा ना कोई भीतर जाएगा। इस जिले में यह पहला केस है और हमारी यह रणनीति होगी कि यह आखरी केस हो। पूरे जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जगह-जगह नाकेबंदी भी कर दी गई है। लोगों को फालतू घूमने की अनुमति नहीं दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया महिला का नाम कोमल सिंह है, उम्र 25 वर्ष, सनेथू गांव दर्शन नगर के पास की रहने वाली है। खबर मिलते ही महिला को सुल्तानपुर भेज दिया गया है। पूरे गांव की जांच की गई है लेकिन गांव में किसी और में कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। अस्पताल के भी सभी स्टाफ की स्क्रीनिंग होगी उसके बाद तभी कोई घर जाएगा। महिला इस समय पूर्ण रूप से स्वस्थ है। सुल्तानपुर में महिला को आइसोलेट किया जाएगा महिला के ससुराल व मायके वालों को भी क्वारंटीन किया गया है।
      जिलाधिकारी महोदय ने लोगों से अपील किया है कि यह संकट का समय है सभी लोग अपने अपने घरों में रहे। किसी भी व्यक्ति को बहुत जरूरी हो तभी वह घर से बाहर निकले और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैलाएं और ना सुने। किसी भी समस्या के समय जिला प्रशासन से संपर्क करें।


Popular posts
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में महिला खाताधारको के खाते में प्राप्त धनराशि पूरे समय जमा रहेंगी,कभी भी निकाले:-मैनेजर
Image
गाज़ियाबाद,बीजेपी नेता के ऊपर लगा छेड़खानी का आरोप,
Image
संत कबीर नगर :-क्षत्रिय महासभा के युवा मोर्चा के ज़िला प्रभारी बने श्री शेखर सिंह,समर्थकों में हर्ष
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image