पति से मिलने के लिए लगाई गुहार,पुलिस ने की महिला की मदद


कानपुर। कोरोना वायरस को नियंत्रण करने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। ऐसे में पुलिस लोगों की मदद के लिए काफी सक्रिय है। ताजा मामला कानपुर का है, जहां पुलिस ने महिला को उसके ससुराल भेजने में मदद किया। महिला के पति का निधन हो गया, जिसके चलते उसे ससुराल जाना था। लेकिन लॉकडाउन होने के चलते उसे कोई साधन नहीं मिल रहा था पुलिस वाले उसके लिए मददगार साबित हुए।


महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और कहा कि उसके पति की मौत हो गई है और वह मायके में हैं। उसे ससुराल भेजवा दें। हालांकि लॉकडाउन में सख्ती दिखाने वाली पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और महिला के घर पहुंची फिर उसे एनओसी देकर कार से प्रतापगढ़ भिजवाया।


प्रतापगढ़ की रहने वाली रूबी का पति बृजलाल होमगार्ड था। वहीं रूबी का भाई ब्रजेश कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में रहता है। परिजनों के मुताबिक चार महीने पहले बृजेश के घर में बेटा हुआ था तभी रूबी कानपुर आ गई थी और यहीं रुक गई थी। वहीं बीमारी के चलते रूबी के पति बृजलाल की मौत हो गई। फोन पर ससुराल वालों ने इसकी जानकारी दी।


लॉक डाउन होने के कारण वह प्रतापगढ़ नहीं जा पा रही थी। ससुराल वाले रूबी के इंतजार में शव का अंतिम संस्कार के लिए रुके हुए थे। रूबी ने कंट्रोल रूम पर फोन करके पुलिस से मदद मांगी। उसने बताया कि उसके पति की मौत हो गई है, उसे किसी तरह ससुराल प्रतापगढ़ भेजने की व्यवस्था हो जाए तो वह अपने पति का अंतिम दर्शन कर लें। महिला की पीड़ा को सुनने के बाद थाना प्रभारी रणजीत राय ने अपने खर्चे से कार बुक कराकर चालक को एनओसी देकर उसे प्रतापगढ़ भिजवाया।


Popular posts
सपा के सिद्धार्थ ने जरूरतमंदो को दिया सहयोग, कोरोना को लेकर सरकार से सतर्कता की मांग,प्रवासियों की जांच जरूर करावे
Image
बस्ती :- गाली गलौज देने पर बड़े भाई ने कुदाल से की छोटे भाई की हत्या, हत्यारोंपी फरार, तलाश जारी
Image
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में महिला खाताधारको के खाते में प्राप्त धनराशि पूरे समय जमा रहेंगी,कभी भी निकाले:-मैनेजर
Image
प्रेमी से शादी करने की जिद पूरी न होने से जान देने का प्रयास,गौर पुलिस समझाकर ले आई
Image
बस्ती:-श्री मती सौम्या अग्रवाल ने कोषागार पहुंच कर जिलाधिकारी पद का लिया चार्ज, देखे वीडियो
Image