बस्ती। संकट काल में मजदूर जब दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता के साथ ही अनेक राज्यों से सड़को पर पैदल चल पड़े तो उन्हें सहयोग करने वाले लोग भी आगे आये। लॉक डाउन के बाद से ही निरन्तर समाजवादी खाद्यान्न राहत सामग्री वितरण के साथ ही सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में श्रमिकों को भोजन, जलपान कराने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बस्ती- गोरखपुर हाइवे पर बड़े बन के निकट अनेक श्रमिकांे को सपा नेताओं ने जलपान व भोजन कराया। जो लोग ट्रकों व अन्य साधनों से जा रहे थे उन्हें भी रोककर भोजन सामग्री दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि देश का मजदूर इतना मजबूर कभी नहीं था जितना कोरोना संकट काल में दिख रहा है।
बड़े बन के निकट प्रवासी श्रमिकों को भोजन, जलपान एवं विभिन्न क्षेत्रों में राहत सामग्री के वितरण में मुख्य रूप से अरविद सोनकर, महेश तिवारी, छोटू मिश्र, जावेद पिण्डारी, विनय आदि ने योगदान दिया।