सेहत की दृष्टि से लहसुन का सेवन काफी गुणकारी माना गया है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी बायोटिक तत्व मौजूद होते है जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होते है। कच्चे लहसुन से परे यदि आप इसे भूनकर खाते है तो यह काफी फायदे देता है। चलिए आज इसी विषय में विस्तार से जानते है।
भुने हुए लहसुन का सेवन करने से फायदे
भुना हुआ लहसुन (Roasted Garlic) हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करता है। जिससे सर्दी, खांसी और जुकाम की सामान्य बीमारियों में राहत मिलती है। यही नहीं रोस्टेड लहसुन का सेवन शरीर के रक्त स्त्राव को भी बेहतर बनाता है। इसलिए भुने हुए लहसुन का सेवन हर व्यक्ति को करना चाहिए।
यदि आप अपने शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते है तो भुने हुए लहसुन का सेवन शुरू कर दीजिये। इसके सेवन से शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। यही नहीं भुने हुए लहसुन के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसमें एंटी इंफ्लेमटरी व एंटी फंगल तत्व मौजूद होते है।
नियमित तौर पर भुने हुए लहसुन का सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है। इसके अलावा शुगर और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। यही नहीं भुना हुआ लहसुन ही है जिसकी मदद से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना सहायक होता है।