बस्ती:-बीजेपी अध्यक्ष महेश शुक्ल के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने मोदी टिफिन, राशन किट, मास्क बांटे


बस्ती । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के संयोजन में सोमवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं जन प्रतिनिधियों ने बड़े बन, टोल प्लाजा, अस्पताल, परशुरामपुर, विक्रमजोत, बनकटी, महादेवा सहित अनेक स्थानों पर गरीबों में मोदी टिफिन, मोदी राशन किट, मास्क, साबुन, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया। 


पात्रों की सेवा करते हुये महेश शुक्ल ने कहा कि संकट के इस समय में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लोगों की सेवा में जुटे हैं। उनसे कहा गया है कि अपने आस पास नजर रखे और कोई व्यक्ति या परिवार भूखा न रहने पाये। महेश शुक्ल ने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी के साथ ही सभी विधायक, सभासद और ग्राम प्रधान, कार्यकर्ता, पदाधिकारी पूरी शक्ति और सेवा भाव से नेतृत्व के मार्ग दर्शन में कार्य कर रहे हैं।  
पात्रों में मोदी टिफिन, मोदी राशन किट, मास्क, साबुन, सेनेटाइजर आदि के वितरण में  विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, सी.पी. शुक्ल, रवि सोनकर, अजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, रामचरन चौधरी वैभव पाण्डेय, स्वराज टैक्टर्स के सुनील मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह के साथ ही अरविन्द पाल, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, नन्द किशोर साहू, अतुल सिंह, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, ताड़क जायसवाल, प्रमोद पाण्डेय, के.के. दूबे, रविन्द्र सिंह लाल भावेष पाण्डेय के साथ ही विभिन्न  क्षेत्रों में हजारों की संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।