पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी लाल टोपी से लाएंगे बस्ती मंडल में राजनीतिक क्रांति
लंबे समय तक पूर्वांचल के बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता रहे राम प्रसाद चौधरी और बस्ती जिले के कई बसपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। सपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में ज्वाइन कराया। रामप्रसाद चौधरी के साथ पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी, दूध राम पूर्व विधायक, जितेंद्र कुमार पूर्व विधायक, लता देवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उमेश पाण्डेय पूर्व विधायक मऊ, अनिल कुमार पूर्व विधायक मुज़फ्फरनगर, राम प्रसाद पासी पूर्व प्रत्याशी कानपुर, राजेन्द्र चौधरी पूर्व विधायक समेत दर्जनों नेता सपा में शामिल हुए हैं। बसपा से सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद बसपा राम प्रसाद चौधरी ने पार्टी मुख्यालय पर अपने संबोधन में कहा कि नेताजी की बदौलत पार्लियामेंट में पहुँचा था। 1982 -83 में 27 वर्ष की उम्र में पहली बार टिकट दिया 1989 में लोक सभा का सदस्य चुना गया था। गुमराह हो गया था अब अंतिम सांस तक संघर्ष लाल टोपी के लिए करूँगा। आज देश और प्रदेश की हालत बदतर हुई है। मौजूदा सरकार ने किसानों नौजवानो और कर्मचारियों से जो वादा किया था वो पूरा नही किया। सरकार ने कोई काम नही किया। उन्होंने कहा गन्ने का दाम बढ़ाने का काम नही किया। औने पौने दाम में किसान धान बेच रहा है।किसानों की आमदनी दोगुना करना का वादा खोखला साबित हुआ है। सपा ने किसानों को सिंचाई मुफ्त दिया था।
पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी सपा में शामिल, लाल टोपी से लाएंगे बस्ती मंडल में राजनीतिक क्रांति
• डॉ पंकज कुमार सोनी