लोहरदगा: शहर के अमलाटोली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर दो गुटों में हिंसक झड़प देखने को मिला। इससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार इस दौरान पत्थर और पेट्रोल बम चले हैं। पुलिस के वाहनों के साथ आम लोगों के वाहनों को आग भी लगाया गया है।
पुलिस को आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े
पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े। अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव किया गया।